टैंकर घोटाले में केजरीवाल के खिलाफ दर्ज एफआईआर का जवाब देने के लिए सुबह के ट्वीट के बाद आज दोपहर में दिल्ली के मुख्यमंत्री मीडिया के सामने भी आए। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। छह महीने पहले भी सीबीआई से छापेमारी दर्ज कराई गई थी। मैं अकेले चट्टान की तरह डटा हूं, मैं डरने वाला नहीं हूं। केजरीवाल ने तीखे तेवर दिखाते हुए कहा कि अगर देश के किसान इसी तरह आत्महत्या करते रहे तो मैं मोदी के खिलाफ आंदोलन करूंगा। अगर शिवराज, वसुंधरा को बचाने का प्रयास करेंगे तो मैं आंदोलन करूंगा। जमीन घोटाले में आनंदी बेन पटेल को बचाते नजर आएंगे तो मैं इसके खिलाफ आवाज उठाऊंगा। केजरीवाल बोले, आज मोदी के कुकर्मों के खिलाफ मैं अकेले चट्टान की तरह डटा हूं। जितनी रेड कराना है करा लेा, एफआईआर कराना है करा लो, मैं डरने वाला नहीं हूं। राबर्ट वाड्रा के खिलाफ एक भी रेड नहीं कराई, सोनिया राहुल के खिलाफ एक भी एफआईआर नहीं कराई। मेरे खिलाफ रेड कराई गई, एफआईआर कराई गई। पूरी फर्जी एफआईआर है। इससे पहले सुबह ट्वीट कर केजरीवाल ने कथित टैंकर घोटाले के संबंध में प्राथमिकी में अपना नाम शामिल किए जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए इस कदम का स्वागत किया और कहा कि वह खुश हैं कि मोदी ने यह बात स्वीकारी कि उनकी लड़ाई सीधी उनके खिलाफ है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।