एक परिजन के आऐ अच्छे दिन
(Bindki, Fatehpur) फतेहपुर के ठिठौरा गांव का सज्जन कुमार विदेश में कमाने के लिए सन् 2010 में गया तो वहीं का होकर रह गया। न कोई संदेश और न ही कोई चिट्ठी। उसके परिवार वाले असहाय होकर अब ये समझने लगे कि शायद उसका बेटा अब इस दुनिया में है ही नहीं। कई बार इन लोगों ने जॉर्डन सरकार से बात करने का प्रयास किया गमर बात नहीं बनी। अब तो आश भी टूट चुकी थी। सज्जन कुमार की पत्नी की मानें तो किसी तरह वो जीवन यापन करके गुजर बसर कर रही थी। तभी एक दिन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अरविंद बाजपेई से ये परिवार मिला और सारी बात रोकर बताई भाजपा नेता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम एक लेटर बनवाया और प्रदेश उपाध्यक्ष करण सिंह पटेल को वो लेटर सौंप दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष करण सिंह पटेल ने उस लेटर को केन्द्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को दिया।
जार्डेन सरकार ने खुद ठिठौरा में इस परिवार से सज्जन कुमार की बात करवाई। बात करने के बाद इस परिवार की खुशी का ठिकाना न रहा और पूरे गांव में दीवाली जैसा माहौल हो गया। यहां तक की सज्जन के चचेरे भाई भोला प्रसाद ने कहा कि मोदी सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में अच्छे दिन की बात कही थी तो मैं कहता हूं कि किसी के अच्छे दिन इस सरकार में आये हो या न आये लेकिन हमारे परिवार में तो अच्छे दिन आ गये।
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अरविंद बाजपेई ने प्रदेश उपाध्यक्ष करण सिंह पटेल का आभार व्यक्त किया जिनके बदौलत ये कार्य हो पाया। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष भी आज स्वागत समारोह में उपस्थित रहें जिनका इस परिवार के लोगों ने स्वागत किया इस दौरान उन्होेने कहा कि मोदी सरकार हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है और न जाने कितने विदेशों में इस तरह के लोग फंसे है जो भारत लाये जा रहें है।

Digital Desk: Manish Patwa

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।