आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन को निशाने पर लेने के बाद अब भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) अरविंद सुब्रमण्यम पर निशाना साधा है और उन्हें हटाने की मांग की है। उन्होंने ट्विटर पर कहा, अमेरिकी कांग्रेस को 13 मार्च 2013 को किसने कहा था कि अमेरिकी फार्मा उद्योग के हितों की रक्षा के लिए भारत के खिलाफ कार्रवाई करना चाहिए। अरविंद सुब्रमण्यम...वित्त मंत्रालय...उन्हें हटाया जाए। स्वामी ने निशाना उस समय साधा है जब ऐसी खबरें आ रही हैं कि अरविंद सुब्रमण्यम को देश के केंद्रीय बैंक के प्रमुख के तौर पर राजन के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में माना जा रहा है। उन्होंने कहा, अंदाजा लगाएं कि किसने कांग्रेसियों को जीएसटी के प्रावधानों पर दृढ़ होने को कहा...जेटली के वाशिंगटन डीसी के आर्थिक सलाहकार अरविन्द सुब्रमण्यम। उन्होंने कहा कि सुब्रमण्यम जेटली को हमारे खेमे में मौजूद दुश्मन की पहचान करने में मदद कर रहे हैं। स्वामी ने मुख्य आर्थिक सलाहकार के खिलाफ कई ट्वीट किए। उल्लेखनीय है कि अरविन्द सुब्रमण्यम प्रवासी भारतीय हैं। उन्होंने कहा, अब ट्विटर पर मौजूद देशभक्त लोग समझ सकते हैं कि हमारे मुख्य आर्थिक क्षेत्र पिछले दो साल से अच्छा प्रदर्शन क्यों नहीं कर रहे। दुश्मन के लोग (ट्रोजन हॉर्स) वित्त मंत्रालय वित्तीय संस्थानों में भरे पड़े हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।