अंजू बॉबी जॉर्ज ने केरल खेल परिषद के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें कि सूबे के खेल मंत्री ईपी जयराजन ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की इकलौती पदकधारी अंजू पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। इससे वह खुद को बहुत अपमानित महसूस कर रही थीं, जिसके चलते यह कदम उठाया है। एशियन गेम्स 2002 में बुसान में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय एथलीट ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा देते हुए कहा कि वह अपने सम्मान की खातिर पद छोड़ रही हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।