दिल्ली सीएम के घर के बाहर धरने पर बैठे बीजेपी सांसद,
गिरी के समर्थन में आए बीजेपी नेता, बोले- माफी मांगें केजरीवाल
(DELHI, DELHI) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर बीजेपी सांसद महेश गिरी का धरना जारी है। इस बीच उनके समर्थन में बीजेपी के दिग्गज नेता भी केजरीवाल के घर के बाहर पहुंच रहे हैं। बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुब्रमणियन स्वामी, श्याम जाजू, मनोज तिवारी, वी के मल्होत्रा और विजय गोयल भी महेश गिरी के समर्थन में पहुंचे हैं। पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद महेश गिरी कल से अरविंद केजरीवाल के घर के सामने अनशन पर बैठे हुए हैं. महेश गिरी की मांग है कि एनडीएमसी के वकील एमएम खान की हत्या को लेकर उनके ऊपर लगाए गए आरोप केजरीवाल साबित करके दिखाएं या फिर इस्तीफा दें, जबकि केजरीवाल की मांग है कि गिरी की गिरफ्तारी हो और पुलिस एमएम हत्याकांड में उनसे पूछताछ करे.एमएमखान की पिछले महीने हत्या हुई थी. शूटर गिरफ्तार हो चुका है लेकिन हत्याकांड पर राजनीति जारी है. एमएम खान की बेटी इकरा ने कहा है कि उन्हें न्याय चाहिए , राजनीति नहीं।

Digital Desk: Manish Patwa

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।