कैराना मुद्दे को उठाकर विवाद खड़ा करने वाले बीजेपी सांसद हुकुम सिंह की पलायन की सूची पर सवाल खड़े हो गए हैं। ये सवाल उस लिस्ट में नामांकित गौरव जैन ने किए है। गौरव का कहना है कि जिस कैराना के मुद्दे को जानबूझ कर उछाला जा रहा है। कैराना में कोई सांप्रदायिक तनाव नहीं है। पूरे देश में कहीं हिंदु मुस्लिम एकता देखनी हो वो कैराना जाए। आपको बता दें कि कैराना के जिस मकान पर काली स्याही से “ये मकान बिकाऊ है” लिखा हुआ है वो मकान गौरव जैन का ही है। गौरव ने कहा कि उन्होंने अपने मकान पर ऐसा कुछ नहीं लिखवाया। साज़िश के तहत किसी ने ऐसा लिखा है। गौरव ने इस मामले की पूरी जांच के लिए शामली के ज़िला अधिकारी से जाँच की अपील की है ।
गौरव का कहना है कि वो साल 2010 में बेहतर व्यवसाय की तलाश में ग़ाज़ियाबाद आये थे, यहाँ आने के तीन साल बाद ही उनके माता-पिता भी यहीं आ गए। गौरव के कहा कि उन्होंने कांधला किसी भय नहीं बल्कि व्यापार के बेहतर अवसर ना मिलने से छोड़ा था, और कांधला से ज़्यादातर लोग बेहतर ज़िदगी की तलाश में पलायन कर रहे हैं ना कि किसी के डर से। हिन्दू और मुसलमानो की एकता देखनी हो तो उन्हें कांधला जाना चाहिए ।
गौरव ने कांधला में प्रशासनिक व्यवस्था ठीक ना होने के कारण वहां बदमाशों का बोल बाला है। सरेआम लूट रंगदारी आम बात है। पुलिस पीडितो की नहीं सुनती और बदमाशों को स्थानीय नेताओं का सरक्षण है।
Digital Desk: Manish Patwa
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।