टीम इंडिया के कोच पद के लिए इंटरव्यू आज
(DELHI, DELHI) भारतीय क्रिकेट टीम के कोच के पद के लिए अनिल कुंबले, रवि शास्त्री और संदीप पाटिल समेत 7 उम्मीदवारों का इंटरव्यू आज कोलकाता में होगा। सूत्रों के मुताबिक अनिल कुंबले के कोच बनने की संभावना सबसे ज्यादा है। बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति के सदस्य सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण और सचिन तेंदुलकर इंटरव्यू लेंगे. तेंदुलकर लंदन से वीडियो कांफ्रेंस से जुड़ेंगे. बंगाल क्रिकेट संघ के एक आला अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि सभी उम्मीदवारों का इंटरव्यू होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।