कोहली ने कुंबले की मुख्य कोच पद पर नियुक्ति का स्वागत किया
(India)
भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने अनिल कुंबले की मुख्य कोच पद पर नियुक्ति का स्वागत किया और कहा कि वह इस महान लेग स्पिनर के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हैं। कोहली ने ट्वीट किया, अनिल कुंबले सर आपका हार्दिक स्वागत है। हमारे साथ आपके कार्यकाल को लेकर उत्साहित हूं। आपके साथ रहते हुए भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत अच्छी चीजें होंगी। वहीं पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज सहवाग ने भी कुंबले को बधाई दी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।