मुख्तार अंसार पार्टी सहित सपा में शामिल, 
अब साइकिल पर होगी चुनाव की सवारी,
साइकिल पर सवार हुई कौमी एकता,
(Lucknow, Lucknow) उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल इलाके के माफिया सरगना मुख्तार अंसारी मंगलवार को अपने समर्थकों सहित सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए. उन्होंने अपनी पार्टी कौमी एकता दल का भी सपा में विलय कर दिया है. मुख्तार के साथ ही सपा में शामिल होने वाले उनके भाई और कौमी एकता दल के अध्यक्ष अफजाल अंसारी ने इसकी घोषणा की. यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल यादव के साथ अफजाल ने साझा प्रेस कांफ्रेस कर यूपी चुनाव में मदद की बात कही. अफजाल अंसारी ने कहा कि अब वह सपा के लिए काम करेंगे. अफजल ने कहा कि शिक्षा में RSS की नीति लागू करने का काम किया जा रहा है। यूपी में अगले साल विधानसभा का चुनाव होने वाला है. मुख्तार अंसारी ने कई बार चुनावी किस्मत आजमाई है.

Digital Desk: Manish Patwa

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।