मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को ब्रिटेन में जनमत संग्रह का उल्लेख करते हुए ऐलान किया कि दिल्ली में भी पूर्ण राज्य के दर्जे को लेकर जल्द ही एक जनमत संग्रह कराया जाएगा। केजरीवाल ने ट्वीट कर यह बात कही हालांकि, केजरीवाल ने इस बात का कोई ब्योरा नहीं दिया कि यह कब तक होगा और इसकी प्रक्रिया क्या होगी। सरकार की तरफ से अभी यह भी स्पष्ट नहीं किया गया है कि जनमत संग्रह चुनाव आयोग के मार्फत कराया जाएगा या किसी अन्य एजेंसी से कराया जाएगा। रिजिजू ने निशाना साधारू केजरीवाल के इस ट्वीट पर सियासी घमासान शुरू हो गया है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा, दिल्ली सरकार ब्रेक्जिट जनमत संग्रह से बहुत प्रभावित हो गई है। सतीश उपाध्याय का हमलारू भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली ब्रिटेन के कानून से नहीं चलती है इसके लिए देश का संविधान है और संवैधानिक प्रक्रियाओं का पालन होना चाहिए। वहीं, ‘आप’ नेता आशीष खेतान ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की इच्छा सर्वोच्च होती है तथा राष्ट्रीय राजधानी में पूर्ण राज्य के मुद्दे पर जनमत संग्रह कराने का समय आ गया है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।