पीएम निवास के बाहर सरेंडर करने जा रहे सिसोदिया हिरासत में
(India)

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत उन तमाम विधायकों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है जो पीएम निवास के बाहर सरेंडर करने जा रहे थे। पुलिस सभी को थाने ले गई है जहां आगे की कार्रवाई की जाएगी। आम आदमी पार्टी के विधायकों का आरोप है कि प्रधानमंत्री के आदेश पर ही दिल्ली पुलिस उनके खिलाफ काम कर रही है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के खिलाफ गाजीपुर सब्जी मंडी के प्रधान ने धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। घटना शनिवार की है, पुलिस ने इस बाबत केस दर्ज नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रहे हैं। पूर्वी जिले के डीसीपी ऋषिपाल ने बताया कि गाजीपुर फल सब्जी मंडी में उपमुख्यमंत्री दौरे पर पहुंचे थे। शिकायतकर्ता सुरेंद्र गोस्वामी फल और सब्जी मंडी गाजीपुर आढ़ती एसोसिएशन का प्रधान है। उसने अपनी शिकायत में कहा है कि सुबह साढ़े आठ बजे मनीष सिसौदिया यहां पहुंचे। इस दौरान उसने जाकर उन्हें सब्जी मंडी की समस्याओं के बारे में अवगत कराया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इस दौरान मनीष सिसौदिया ने व्यापारियों की समस्या के बारे में नहीं सुना। साथ ही वह तानाशाही पूर्ण रवैया दिखाने लगे। शिकायतकर्ता सुरेंद्र ने कहा कि इस दौरान मनीष सिसोदिया ने सबके लाइसेंस रद्द करने की बात भी कही। यहां तक कि मनीष यह भी कह गये कि वह उसे देख लेंगे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।