विलय पर ढीले पड़े अखिलेश के तेवर, स्वामी प्रसाद को सराहा
(Lucknow, Lucknow) सीएम ने मुख्तार अंसारी की पार्टी कौमी एकता दल के विलय को लेकर मचे घमसान पर कहा कि उससे भी बड़ा फैसला ये है कि स्वामी प्रसाद मौर्य बीएसपी छोड़कर आ गए हैं. उन्होंने कहा कि 'सपा-कौमी एकता दल' का विलय पार्टी का फैसला है. ये पार्टी के अंदर की बात है. पार्टी जो भी फैसला करेगी, उसे सब मानेंगे.
हाल ही में बीएसपी छोड़ने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य समाजवादी पार्टी में जा सकते हैं. मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें मजबूत नेता बताते हुए कहा कि अच्छा हुआ स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीएसपी छोड़ दी. अखिलेश ने कहा, 'स्वामी प्रसाद मजबूत नेता है. पर वो गलत दल में थे.' स्वामी ने मायावती पर टिकट बेचने का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दिया था।

Digital Desk: Manish Patwa

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।