प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद सुब्रमण्यम स्वामी के रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर रघुराम राजन और वित्त मंत्रालय के कुछ वरिष्ठ अफसरों पर शाब्दिक प्रहार की आलोचना करते हुए कहा कि ‘यह ठीक नहीं था।’ उन्होंने साथ ही कहा कि भारत ‘ढेर सारी समस्याओं के बावजूद’ अब चीन के आंखों में आंखे डालकर बात कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें राजन के देशप्रेम पर कोई संदेह नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं उनके काम को सराहता हूं। देश के प्रति उनका प्रेम निर्विवाद है। आशा है, सेवानिवृत्ति के बावजूद उनकी सेवाएं देश को उपलब्ध होंगी। अगर कोई यह कहता है कि वे सिर्फ इस पद पर रहकर ही देश की सेवा करेंगे तो यह अन्याय होगा।’’ मोदी ने कहा, ‘‘चाहे वह मेरी पार्टी के हों या किसी दूसरी पार्टी के हों, मेरे ख्याल से इस तरह की बातें ठीक नहीं हैं। ऐसी बातों से देश का भला नहीं होगा।’’ उन्होंने कहा कि स्वामी के बयान सही नहीं थे और ‘चर्चा में बने रहने की इच्छा से देश का भला नहीं होगा।’
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।