भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कश्मीर समस्या के लिए देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को जिम्मेदार ठहराया है। अमित शाह ने बुधवार को कहा कि जवाहर लाल नेहरू की ‘ऐतिहासिक भूल’ की वजह से आज भी कश्मीर समस्या जिंदा है। इसके अलावा शाह ने देश के विभाजन के लिए तत्कालीन कांग्रेस नेतृत्व यानी नेहरू की आलोचना की है। वहीं उन्होंने घटनाओं से निपटने के नेहरू के तौर तरीकों और मुखर्जी की मौत के कारणों की जांच न करने के नेहरू के फैसले पर सवाल उठाए।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।