(India)
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) टी-20 वर्ल्ड कप के मुख्य ड्रॉ में दो और टीमों को जोड़ने के लिए तैयार है। आईसीसी वार्षिक सम्मेलन के पहले दिन के दौरान एसोसिएट देशों की बैठक के बाद यह बात सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस तरह के भी संकेत हैं कि एसोसिएट देशों के प्रतिनिधियों को आईसीसी बोर्ड में पूर्ण मतदान अधिकार भी दिया जा सकता है। हांगकांग क्रिकेट संघ के मुख्य कार्यकारी टिम कटलर ने कहा, श्मैंने जो सुना है उसके मुताबिक दो टीमों को जोड़कर सुपर 12 तैयार किया जाएगा। ऐसा लगता है कि अभी इस फॉरमैट पर सहमति है। यह सही दिशा में उठाया गया कदम है। रिपोर्ट के मुताबिक आईसीसी चेयरमैन शशांक मनोहर ने घोषणा की कि आईसीसी में एसोसिएट देशों के तीन प्रतिनिधियों को पूर्ण मतदान अधिकार देने का प्रस्ताव है और इसे इस सप्ताह के आखिर में मंजूरी मिल सकती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।