बराबरी पर रहा पिंक पैथर्स और बैंगलुरू बुल्स का मुकाबला
(India)
गुरूवार को राजधानी जयपुर में खेले गये प्रो कबड्डी सीजन 4 में घरेलू टीम पिंक पैथर्स का मुकाबला बैंगलुरू बुल्स से हुआ ,,, पिंक पैथर्स और बैंगलुरू बुल्स के बीच मुकाबला 28-28 अंकों के साथ बराबरी पर रहा ,,, जयपुर में खेला गया दूसरा मुकाबला काफी रोमाचंक रहा ,,, अपने खिलाडियों के अच्छे प्रदर्शन के चलते पहले हॉफ में बैंगलुरू बुल्स की टीम पिंक पैथर्स पर हावी रही ,,, वहीं दूसरे हॉफ में पिंक पैंथर्स के खिलाडियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए मैच में वापसी की ,,, लेकिन फिर भी पिंक पैथर्स और बैंगलुरू बुल्स के बीच यह मुकाबला 28 - 28 अंकों के साथ बराबरी पर रहा ,,, मैच के टाई होने पर हांला कि पिंक पैंथर्स के प्रशंसक उदास हुए ,,, मैच के दौरान पिंक पैंथर्स टीम के आॅनर अभिषेक बच्चन टीम का उत्साह बढ़ाते रहे ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।