शुक्रवार को टीम इंडिया के पूर्व टीम निदेशक रवि शास्त्री ने आईसीसी की क्रिकेट समिति से इस्तीफा दे दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया के हेड कोच पर हुए विवाद ने एक नया मोड़ ले लिया है. टीम इंडिया के हेड कोच के पद के लिए अनिल कुंबले को खुद पर मिली तरजीह के बाद बौखलाए रवि शास्त्री ने पहले तो क्रिकेट सलाहकार समिति के सदस्य और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली पर हमला किया और अब इस्तीफे से यह स्पष्ट कर दिया है कि वो अनिल कुंबले की अध्यक्षता वाली इस कमेटी में काम नहीं करना चाहते. रवि शास्त्री इस कमेटी से बतौर मीडिया प्रतिनिधि जुड़े हुए थे.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।