टीम इंडिया वेस्टइंडीज दौरे के लिए रवाना
(India)
टीम इंडिया की 16 सदस्यीय टीम मंगलवार रात वेस्टइंडीज दौरे के लिए रवाना हो गई। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया इस महीने के आखिर और अगस्त में करीब 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। वहीं इस दौरे पर टीम इंडिया का साथ देने के लिए नए कोच अनिल कुंबले और अन्य सहयोगी सदस्य भी उपलब्ध रहेंगे। आपको बता दें कि कैरेबियाई धरती पर टीम इंडिया की पिछली टेस्ट सीरीज साल 2011 में खेली गई थी जिसमें जिसमें भारत को 1-0 से जीत हासिल हुई थी। इस सीरीज के दो मैच ड्रॉ हुए थे। विराट कोहली के लिए बतौर कप्तान यह दौरा काफी अहम होने जा रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।