अपना दल की मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल को जैसे ही मोदी सरकार में मंत्री बनाया गया। उसके चंद घंटों बाद ही विवाद शुरू हो गया। उनके मंत्री बनने से उनकी पार्टी और परिवार में तूफान खड़ा हो गया है। उनका मंत्री बनना उनके पार्टी कार्यकर्ताओं को और उनकी मां को रास नहीं आ रहा है। अपना दल के दूसरे सांसद हरिवंश का आरोप है कि अनुप्रिया को मंत्री बनाने के लिए पार्टी अध्यक्ष कृष्णा पटेल से बात तक नहीं की गई। वहीं अनुप्रिया की मां कृष्णा पटेल का कहना है कि जो मां की नहीं हुई वो मोदी की क्या होगी। वो मेरी पार्टी में नहीं है उनके बारे में क्या बात करना। मैंने उन्हें पिछले साल ही निकाल दिया था। साथ ही कहा है कि बीजेपी ने जिस लालच से उन्हें जोड़ा है वो जल्द ही साफ हो जाएगा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।