प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंत्रिपरिषद के दूसरे विस्तार में अपना दल से मंत्री बनाई गई अनुप्रिया पटेल की मां कृष्णा पटेल के नेतृत्व वाले धडे ने भाजपा से गठबंधन तोड़ने का ऐलान करते हुए 21 अगस्त को वाराणसी में एक रैली करने का निर्णय किया है। पार्टी प्रवक्ता आरबी सिंह पटेल ने कहा कि अपना दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने भाजपा से अपना गठबंधन तोड़ने का निर्णय किया है, क्योंकि इसने गठबंधन धर्म नहीं निभाया। भाजपा ने अनुप्रिया को अपना दल से निकाल दिए जाने के निर्णय की अनदेखी करते हुए उन्हें मंत्री बनाया है। पटेल ने कहा कि भाजपा से संबंध तोड़ने का निर्णय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया और इसकी घोषणा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पार्टी अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने की है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।