इन दिनों गुंडे हमारे पीछे पड़े हैं-केजरीवाल
(India)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बोल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार को लेकर एक बार फिर बिगड़ गए. शुक्रवार को साकेत में ईद मिलन समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि इन दिनों गुंडे उनके पीछे पड़े हैं... केजरीवाल ने केंद्र सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि गुंडे हमारे पीछे पड़े है... अब टीवी वाले बोलेंगे हमारी भाषा खराब है पर गुंडो को गुंडा नहीं बोलेंगे तो क्या बोलेंगे. सीएम ने आगे कहा कि सीबीआई उनके पास, पुलिस उनके पास. उन्हें केजरीवाल की इमानदारी से डर लगता है. मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उन्हें किसी का डर नहीं है, क्योंकि उनके साथ अल्लाह है. उन्होंने आगे कहा, हमारे सारे एमएलए स्वतंत्रता सेनानी हैं. ये रोज किसी ना किसी को जेल भेज देते हैं. मैंने सबसे बोल दिया की अगर डर लगे तो इस्तीफा दे दो. एक दिन तो जेल जाना होगा. प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा, किसी ने मुझसे कहा कि तुम्हारे विधायक खुशकिस्मत हैं जो केवल जेल जाते हैं. गुजरात में होते तो एनकाउंटर करवा दिया जाता.....

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।