कश्मीर के मुद्दे पर हाई लेवल बैठक ख़त्म, मोदी ने जताई चिंता
(JAMMUandKASHMIR, JAMMUandKASHMIR) जम्मू-कश्मीर में हिजबुल पोस्टर ब्वॉय बुरहान वानी के मारे जाने के बाद भड़की हिंसा पर पीएम मोदी प्रधानमंत्री ने एक उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के तुरंत बाद पीएमओ राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री कश्मीर के हालात पर बारीक से नज़र बनाए हुए हैं और राज्य को हर संभव मदद दी जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने अमन शांति बनाए रखने की अपील की है और हालात पर चिंता जताई है।

Digital Desk: Manish Patwa

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।