(DELHI, DELHI)
आतंकवादी हमलों में वृद्धि और युवाओं को भड़काने में जाकिर नाइक की भूमिका पर उठे विवादों के बीच पीएम मोदी ने कहा है कि विश्व को नफरत एवं हिंसा के उपदेशकों के खिलाफ सावधान रहना चाहिए। पीएम ने चेताया कि घृणा और हिंसा की बात करने वाले हमारे समाज के ताने बाने के समक्ष खतरा उत्पन्न कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से कट्टरपंथी विचारधारा के जवाब में एक अवधारणा तैयार करने को कहा। प्रधानमंत्री ने परोक्ष रूप में पाकिस्तान की ओर इशारा करते हुए कहा कि जो लोग आतंकवादियों को शरण देते हैं और उनका राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल करते हैं, उनकी निंदा करनी चाहिए।
Digital Desk: Manish Patwa
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।