(DELHI, DELHI)
रियो ओलंपिक खेलों के लिए भारतीय पुरूष हॉकी टीम की कप्तानी से सरदार सिंह से हटाया गया और उनकी जगह अनुभवी खिलाड़ी पी आर श्रीजेश और महिला हॉकी टीम की कप्तानी सुशीला चानू को सौंपी गई है। इस साल ब्राजीन में होने वाले ओलंपिक खेलों में भारतीय पुरुष टीम को को गुप बी में रखा गया है। जिसमें अर्जेंटीना, जर्मनी, कनाडा, आरयलैंड और नीदरलैंड्स हैं। वहीं दूसरी तरफ भारतीय महिला हॉकी टीम भी पूल बी में हैं, जिसमें भारतीय टीम को अर्जेंटीना, ऑस्ट्रे लिया, ग्रेट ब्रिटेन, जापान और अमेरिका जैसी टीमों से भिड़ना होगा है। भारतीय महिला टीम 36 सालों बाद ओलंपिक में हिस्सा लेगी। पिछले साल अगस्तट में टीम ने ओलंपिक के लिए क्वायलिफाई किया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।