केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली
(DELHI, DELHI) दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति यानी वीआरएस ले लिया है। 1993 बैच की आईआरएस अफसर सुनीता केजरीवाल इनकम टैक्स विभाग में कमिश्नर के पद पर तैनात थीं। सुनीता केजरीवाल 15 जुलाई 2016 से अपने पद से मुक्त हो जाएंगी। अरविंद केजरीवाल के करीबी सूत्रों ने बताया कि केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच कई मुद्दों पर चल रही खींचतान के मद्देनजर सुनीता को केंद्र सरकार की ओर से उत्पीड़न का डर था इसलिए उन्होंने वीआरएस लेने का फैसला किया।

Digital Desk: Manish Patwa

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।