जेटली के खिलाफ मानहानिकारक बयान नहीं दिया : केजरीवाल
(DELHI, DELHI) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवालव ने कहा कि उन्होंने डीडीसीए केस में कैबिनेट मंत्री अरुण जेटली की मानहानि करने वाला कोई बयान नहीं दिया है। हाईकोर्ट में मंत्री ने केजरीवाल पर मानहानि का केस दर्ज कराया है। इस मामले में केजरीवाल सहित पांच लोगों पर केस चल रहा है। जस्टिस राजीव सचाई एंडलॉ के सामने अपने बयान में सीएम ने कहा कि जो कुछ भी कहा गया है वो लोगों के हित में कहा गया, मैंने अपनी तरफ से कुछ भी नहीं कहा है।
केजरीवाल के अलावा आप नेता राघव चढ्ढा, कुमार विश्वास, आशुतोष, संजय सिंह और दीपक बाजपेई पर केस दर्ज है। इन नेताओं ने कहा कि वे केंद्रीय मंत्री की याचिका का विरोध करते हैं। उनपर झूठे इल्जाम लगाए गए हैं।

Digital Desk: Manish Patwa

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।