मोदी की ‘बोटी-बोटी’ करने वाला मसूद बना कांग्रेस उपाध्यक्ष
(DELHI, DELHI) उत्तर प्रदेश में कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का कमान राजबब्बोर के हाथ में सौंपा गया है. अध्यक्ष के अलावा पार्टी ने चार उपाध्यक्ष की भी घोषणा की है. उपाध्यक्ष की सूची में मोदी को लेकर विवादित बयान देकर चर्चा में रहे इमरान मसूद का नाम भी शामिल है
2014 लोकसभा चुनाव में यूपी के सहारानपुर में एक रैली के दौरान मसूद ने बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था. अपने भाषण के दौरान मसूद ने मोदी की 'बोटी-बोटी काटने' का विवादित बयान दिया था। उस बयान के चलते मसूद को 14 दिन की जेल भी हुई थी। तमाम आलोचनाओं के बावजूद कांग्रेस ने इमरान मसूद का साथ दिया था।

Digital Desk: Manish Patwa

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।