योग गुरु बने फुटबॉल मैच के ब्रांड एंबेसडर
24 जुलाई को भिड़ेंगे बॉलीवुड स्टार और सांसद
(DELHI, DELHI) भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन और बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान के समर्थन और साथ ही दुनिया भर में उभरती प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बालीवुड सितारें और संसद सदस्यों के बीच 24 जुलाई को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में फुटबॉल मैच खेला जाएगा जिसके ब्रांड एंबेसडर योग गुरु बाबा रामदेव होंगे।
सांसदों की टीम का नेतृत्व बाबुल सुप्रियो करेंगे जबकि मनोज तिवारी उसकी टीम के सदस्य होंगे। बालीवुड के सितारे ऑल स्टार्स फुटबॉल क्लब की तरफ से यह मैच खेलेंगे। उसकी टीम में रणबीर कपूर, अर्जुन कपूर, आदित्य राय कपूर, डिनो मोरिया जैसे सितारे शामिल होंगे। कार्यक्रम में हालीवुड के कुछ अभिनेताओं के भी भाग लेने की संभावना है। इस मैच का आयोजन आधुनिक आर्ट गैलरी ने किया है जिसके लिये योग गुरु बाबा रामदेव ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।