आज दूसरे अभ्यास मैच में तैयारियों को पुख्ता करने उतरेगी टीम इंडिया
(DELHI, DELHI) वेस्टइंडीज दौरे पर गई टीम इंडिया टीम चार टेस्टों की सीरीज से पहले आज से वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ शुरू हो रहे दूसरे और आखिरी अभ्यास मैच के जरिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने उतरेगी। भारतीय टीम और बोर्ड एकादश के बीच तीन दिवसीय अभ्यास मैच यहां खेला जाएगा जिसमें टेस्ट कप्तान विराट कोहली और नए कोच अनिल कुंबले की निगाहें बल्लेबाजों और गेंदबाजों के व्यक्तिगत प्रदर्शन पर भी रहेंगी । वहीं इस मुकाबले के जरिए टीम इंडिया टेस्ट सीरीज से पहले अपने प्लेइंग इलेवन को अंतिम रूप देगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।