सचिन तेंदुलकर ने मंगलवार को टीम इंडिया के नए हेड कोच अनिल कुंबले को बेहतरीन खिलाड़ी करार देते हुए कहा कि वह खिलाड़ियों को सिखाएंगे कि मैच में अहम मौकों को कैसे अपने पक्ष में किया जाता है। तेंदुलकर के अलावा एक अन्य पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और उनके साथी बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण उस तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति के सदस्य थे जिन्होंने कुंबले को कोच चुना। तेंदुलकर ने कहा, श्अनिल बेहतरीन खिलाड़ी है। कड़ा प्रतिस्पर्धी जो मैदान पर किसी तरह का समझौता नहीं करेगा। वह हर पल जीतने के लिए वहां रहेगा। अनिल के पास साझा करने के लिए बहुत कुछ है। वह सब कुछ जो उन्होंने लगभग 20 साल तक इस शानदार खेल को खेलते हुए सीखा है।श् उन्होंने कहा, श्मैच में हमेशा कई बड़े और महत्वपूर्ण मौके आते हैं और इन अवसरों पर कैसा रवैया अपनाना है यह महत्वपूर्ण है। हम कई तरह की रणनीति बनाते हैं लेकिन उन पर अमल करना मायने रखता है। खेलों में आपको सीख मिलती है आपको हर दिन सफलता नहीं मिलती कभी-कभी आपको असफलता का भी सामना करना पड़ता है।श् तेंदुलकर से जब भारतीय टीम के पूर्व निदेशक रवि शास्त्री की पद नहीं मिलने की निराशा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, श्हमने उस बैठक में जो भी बात की वह गोपनीय है। रवि का योगदान शानदार है और उन्होंने बहुत अच्छी भूमिका निभाई। मैंने उनके साथ क्रिकेट खेली है और खेल के प्रति उनके रवैये को समझा है।श्
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।