विवाद के बाद सलाहकार के पद पर नियुक्त सत्येंद्र जैन की बेटी ने दिया इस्तीफा
(DELHI, DELHI) दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की बेटी को मोहल्ला क्लीनिक में सलाहकार पद से इस्तीकफा दे दिया है। इसकी पुष्टि खुद सत्येंीद्र जैन ने की है। उन्होंलने कहा कि उनकी बेटी स्वैच्छिक तौर पर काम कर रही थी और इसके लिए सरकार से कोई भुगतान नहीं किया जा रहा था लेकिन विवाद के चलते उसने इस्तीीफा दे दिया।
दअरअसल जैन की बेटी के सलाहकार बनने पर विवाद खड़ा हो गया था। भाजपा और कांग्रेस ने केजरीवाल सरकार पर परिवारवाद का आरोप लगाया था। अपने आरोपों में भाजपा ने कहा था कि मोहल्ला क्लीनिक सरकार की विवादित योजना है और अब जिस तरह से स्वास्थ्य मंत्री की पुत्री को योजना का कार्यान्वयन सलाहकार बना दिया गया है उससे सरकार की नीयत का पता चलता है।

Digital Desk: Manish Patwa

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।