विजय गोयल ने रियो ओलंपिक के लिये भारतीय दल को शुभकामनायें दी
(DELHI, DELHI) रियो ओलंपिक के लिए भारतीय दल को शुभकामनाएं देते हुए खेलमंत्री विजय गोयल ने बताया कि पांच अगस्त से शुरू हो रहे ओलंपिक के दौरान दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अहम स्थानों पर बड़ी स्क्रीनों पर चौबीसों घंटे ये खेल दिखाये जाएंगे। उन्होंने कहा मेरे लिए यह गर्व की बात है कि रियो ओलंपिक से ठीक पहले मुझे खेल मंत्री बनाया गया है. इस बार खेल मंत्रालय और भारतीय ओलंपिक संघ ने मिलकर बेहतरीन तैयारी कराई है और सभी राष्ट्रीय खेल महासंघों से पूरा सहयोग मिला है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।