राज्यपाल से मिले भाजपा नेता
(India)
रानीसागर में पिछले दिनों उपजे साम्प्रदायिक तनाव के मद्देनजर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मंगल पाण्डेय के नेतृत्व में बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल मिला और ज्ञापन सौपा। मुख्य विपक्षी दल बीजेपी का आरोप है की नितीश सरकार साम्प्रदायिक तनाव को रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है जिसके कारण हिन्दू धर्म से सम्बन्ध रखनेवाले लोग आज भी दहशत के माहौल में जीने को विवश है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मंगल पाण्डेय ने कहा की बिहार में पूरी तरह कानून व्यवस्था धराशायी हो चुकी है जिसके कारण अपराधी बेखौफ हो चुके है। राज्यपाल से मुलाकात कर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ितों को मुआवजा, नामजद अभियुक्तों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाने के साथ ही रानीसागर में एक पुलिस चैकी स्थापित करने की मांग की है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।