आज से संसद का मानसून सत्र
(DELHI, DELHI) आज से संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। सत्र 12 अगस्त तक चलेगा। इस सत्र के दौरान संसद में 56 लंबित बिलों पर चर्चा होगी। लोकसभा में 11 और राज्यसभा में 45 बिल पेंडिंग है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण जीएसटी बिल है, जिसे सरकार पास कराना चाह रही है। वहीं विपक्ष अरुणाचल और कश्मीर से लेकर पीएम के विदेश दौरे तक सरकार को घेरने के लिए कमर कस चुकी है। वहीं पीएम मोदी ने विधेयकों पर सहमति और लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने सर्वदलीय बैठक कर गतिरोध न हो इसके लिए अपील की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले, रविवार को लंबे समय से लंबित वस्तु एवं सेवाकर विधेयक पर विपक्ष के समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा कि यह कोई मुद्दा नहीं है कि किस सरकार को इसका श्रेय मिलेगा। कांग्रेस ने अभी इस पर कोई आश्वासन नहीं दिया है। उसका कहना है कि वह विधेयकों का समर्थन उसका गुण-दोष परख कर करेगी।

Digital Desk: Manish Patwa

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।