(DELHI, DELHI)
वेस्टइंडीज़ दौरे पर गई टीम इंडिया के खिलाडियों को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करने के लिए डांट सुननी पड़ी है। यही नहीं बीसीसीआइ ने आधिकारिक तौर पर तो नहीं लेकिन खिलाड़ियों की इस हरकत के लिए उन्हें हिदायत जरूर दे दी। आपको बता दें कि युवा भारतीय क्रिकेटर्स ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की थी जिनमें बीच पर आराम करते वक्त उनके हाथ में बीयर नजर आ रही है। वेस्टइंडीज में बीयर पीना आम बात है, लेकिन भारत में अभी भी असे अच्छा नहीं माना जाता है। एक फोटो में क्रिकेटर लोकेश राहुल,उमेश यादव,स्टुअर्ट बिन्नी, और मैनेजमेंट का एक सदस्य दिख रहा है। तस्वीर में लोकेश राहुल हाथ में बीयर की बोतल लिए दिख रहे हैं। यही बात क्रिकेट बोर्ड को नागवार गुजरी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।