(JAMMUandKASHMIR, JAMMUandKASHMIR)
बुरहान वानी की मौत के बाद पूरे कश्मीर में हिंसक माहौल बना हुआ है. इस मामले में पाकिस्तान ने बुरहान का समर्थन किया. जिसके बाद काफी बयानबजी भी हुई. वहीं पाक का हमेशा साथ देने वाला चीन ने भी अब कश्मीर मामले में दखल देने शुरू कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ल्यू कांग ने मंत्रालय की वेबसाइट पर लिखा कि चीन ने हालिया घटनाओं का संज्ञान लिया है। झड़प के दौरान लोगों के हताहत होने से भी हम चिंतित हैं। हम उम्मीद करते हैं कि इन घटनाओं को सही तरीके से संभाला जाएगा। अपने पोस्ट पर एक सवाल के जवाब में उन्होंने लिखा कि कश्मीर विरासत में मिला हुआ मुद्दा है। चीन का इस पर लगातार रुख रहा है कि संबंधित पक्ष बातचीत के जरिये इसका शांतिपूर्ण समाधान निकालेंगे।
Digital Desk: Manish Patwa
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।