मशहूर गायिका मुबारक बेगम का मुंबई में सोमवार रात को निधन हो गया है। वह 80 साल की थीं। आज उनका अंतिम संस्कार होगा। वह लंबे समय से बिमार चल रही थीं। मुबारक बेगम को 1950 से 1970 के दौरान हिंदी सिनेमा जगत में शानदार योगदान के लिए याद किया जाता है। उन्होंने सर्वश्रेष्ठ संगीतकारों के साथ काम किया। मुबारक बेगम ने मुख्य तौर पर 1950 से 1970 के दशक के बीच बॉलीवुड के लिए सैकड़ों गीतों और गजलों को अपनी आवाज दी थी जिसके लिए उन्हें याद किया जाता है। उन्होंने हमराही, हमारी याद आएगी, देवदास, मधुमती, सरस्वतीचंद्र जैसे कई हिट फिल्मों के गाने गाए। मुबारक बेगम ने एसडी बर्मन, शंकर जयकिशन और खैय्याम जैसे लगभग हर बड़े संगीतकार के साथ काम किया।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।