नवजोत सिंह सिद्धू ने राज्यसभा से इस्तीफा दिया
(India)
बीजेपी सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है...और बीजेपी का दामन छोड़कर राज्यसभा के सभापति ने सिद्धू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उनके आम आदमी पार्टी में जाने की चर्चा है। सिद्धू पार्टी से काफी दिनों से नाराज चल रहे थे, लेकिन मीडिया के सामने उन्होंने कभी भी खुलकर यह नहीं कहा था। फिलहाल राज्य में सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई हैं। ऐसे में उनके आम आदमी पार्टी में जाने की चर्चा जोरों पर है। बताया जा रहा है कि सिद्धू अपनी पत्नी नवजोत कौर के साथ चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह बात काफी समय से चल रही थी लेकिन कोई सहमति नहीं हो पाई थी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।