लंदन ओलंपिक के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट योगेश्वर दत्त सोमवार को विदाई समारोह में शामिल नहीं हुए जिसके चलते उनका और गुडविल एम्बैसडर सलमान खान का आमना-सामना नहीं हो सका। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के विदाई समारोह के लिए सलमान खान दिल्ली पहुंचे थे। सलमान को आईओए ने जब रियो ओलंपिक के भारतीय दल के लिए गुडविल एम्बैसडर चुना था तब सबसे पहले योगेश्वर ने ही इसका विरोध करते हुये कहा था कि क्या आईओए को गुडविल एम्बैसडर बनाने के लिए कोई खिलाड़ी नहीं मिला। योगेश्वर के विरोध के बाद उड़न सिख मिल्खा सिंह और कई अन्य एथलीटों ने भी सलमान को गुडविल एम्बैसडर बनाए जाने पर आपत्ति जताई थी। आईओए के भारतीय एथलीटों के लिए आधिकारिक विदाई समारोह में सलमान और योगेश्वर का आमना-सामना हो सकता था। सलमान ने समारोह में मौजूद कई भारतीय एथलीटों को ओलंपिक जर्सी भेंट की थी। समारोह में योगेश्वर का नाम भी पुकारा गया लेकिन उनके न होने पर किसी अन्य पहलवान ने उनकी जर्सी ग्रहण की। योगेश्वर के पहले गुरु मास्टर सतबीर जी का सोमवार को देहांत हो गया था। माना जा रहा है इसी के चलते वो इस विदाई समारोह में हिस्सा लेने नहीं पहुंचे। योगेश्वर ने सोमवार को ट्वीट किया-
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।