इस पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार पर यह गलत आरोप लगाया गया है। ये कांग्रेस की पुरानी आदत है। लोकप्रिय सरकार को अस्थिर करने की कांग्रेस की पुरानी आदत है। कांग्रेस ने आजादी के बाद से ऐसा 105 बार किया है। अरुणाचल और उत्तराखंड में जो संकट पैदा हुआ मैं उसे दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस में अंदरूनी फूट की वजह से संकट पैदा हुआ। अगर नाव में छेद है तो उसका डूबना तय है। अगर विपक्ष चर्चा चाहेगा तो मैं तैयार हूं।
गौरतलब है कि पिछले सत्र की तरह इस सत्र में भी हंगामा जारी है जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उम्मीद जतायी थी कि संसद के मॉनसून सत्र के दौरान सभी पार्टियां कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगी ताकि देश को नई दिशा प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय किये जा सकें। इस सत्र में जीएसटी समेत कई अहम बिल पास करवाने हैं।
पीएम मोदी ने कहा था कि उन्हें विश्वास है कि सदन में उच्च स्तर की चर्चा होगी।
Digital Desk: Manish Patwa
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।