गांधी जी को गोडसे ने मारा या आरएसएस के लोगों ने मारा, दोनों बातों में फ़र्क़ : सुप्रीम कोर्ट
(DELHI, DELHI) कांग्रेस पार्टी के उपाअध्यक्ष राहुल गांधी की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। राहुल के ख़िलाफ़ महाराष्ट्र की निचली अदालत में आपराधिक मानहानि का केस चल रहा है। संघ के भिवंडी इकाई के सचिव राजेश कुंटे ने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी ने एक चुनावी रैली में कहा था कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने गांधी जी की हत्या की। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी को मारा, आरएसएस के लोगों ने गांधी जी को मारा, इन दोनों बातों में बहुत फ़र्क़है। फ़िलहाल कोर्ट यह जांच कर रहे हैं कि जो राहुल गांधी का बयान मानहानि के दायरे में आता है या नहीं। इस केस में सुप्रीम कोर्ट की अगली सुनवाई अगले बुधवार 27 जुलाई को होगी।

Digital Desk: Manish Patwa

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।