बिहार: शराब प्रतिबंध को लेकर राजद-जदयू आमने-सामने
(BIHAR, BIHAR) बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जनता दल (युनाइटेड) के नेता राज्य में शराब प्रतिबंध कानून लागू करने को लेकरएक बार फिर आमने-सामने हो गए। राजद के एक नेता, जहां राज्य के बड़े नेताओं और अधिकारियों पर शराब मंगाकर पीने का आरोप लगाया, वहीं जद (यू) के प्रवक्ता ने राजद नेता पर ही शराब पीने का आरोप लगा दिया। राजद के विधायक वीरेंद्र ने कहा कि बिहार में शराबबंदी के बाद भी बड़े नेता और अधिकारी बाहर से शराब मंगाकर पी रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों पर सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। ये लोग बिहार में शराबबंदी का मजाक उड़ा रहे हैं।
इधर, जद (यू) ने राजद विधायक के इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि अगर वे आरोप लगा रहे हैं, तो उनको इसका साक्ष्य भी देना चाहिए। उन्होंने यहां तक कहा कि ऐसा हो सकता है कि आरोप लगाने वाले ही पीते हों। उल्लेखनीय है कि बिहार में शराब पर प्रतिबंध को लेकर राजद के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह भी कई मौकों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते रहे हैं। बिहार में अप्रैल से ही शराब प्रतिबंधित है।

Digital Desk: Manish Patwa

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।