दरअसल वेस्टइंडीज की टीम पिछले 14 वर्षों से भारत से कोई टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है। वेस्टइंडीज ने आखिरी बार भारत को किंग्सटन में 18-22 मई 2002 तक हुए टेस्ट मैच में 155 रनों से हराया था। भारत एकमात्र ऐसी टीम है जिसके खिलाफ वेस्टइंडीज अक्टूबर 2002 के बाद से कोई टेस्ट नहीं जीत पाया है। वेस्टइंडीज द्वारा 2002 में किंग्सटन टेस्ट में भारत को हराने के बाद इन दोनों टीमों के बीच खेले गए 15 टेस्ट मैचों में से वेस्टइंडीज एक भी नहीं जीत पाया। इस दौरान भारत ने 8 टेस्ट मैच जीते जबकि 7 मैच ड्रॉ रहे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।