टीम इंडिया को गुरुवार से वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलना है। चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच से पहले बुधवार को टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में अपनी रणनीति का खुलासा कर दिया है। कोहली ने कहा कि उनकी टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज की खातिर अपनी जमीन तैयार करने के लिए पांच विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ आक्रामक क्रिकेट खेलने को तरजीह देगी। उन्होंने मैच से पहले कहा, श्मैं हमेशा पांच गेंदबाजों के साथ खेलने के पक्ष में रहा हूं क्योंकि अगर हम ज्यादा बल्लेबाजों के साथ खेलें तो हम टेस्ट में 700 बना सकते हैं लेकिन उससे फिर भी मदद नहीं मिलती। आपको टेस्ट मैच जीतने के लिए 20 विकेट लेने होते हैं। इसलिए विकेट कीपर के अलावा हमारे टॉप पांच बल्लेबाजों को जिम्मेदारी उठानी होगी और एक बड़ा स्कोर खड़ा करना होगा ताकि हम उन्हें दो बार आउट कर सकें। कोहली ने कहा, श्अगर हमें बड़ा स्कोर खड़ा करने की जरूरत हो तो भी हमें इतने रन बनाने होंगे कि हमें दूसरी बार बैटिंग करने की जरूरत ना पड़े। पिछले दो सीजन से हमारी यही सोच रही है और हम उसी सोच के साथ सीरीज की शुरुआत करना चाहते हैं कि हमारी गेंदबाजी 20 विकेट लेने के हिसाब से पर्याप्त रूप से मजबूत हो।श्
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।