ऊना मामले को लेकर कांग्रेस ने लखनऊ में किया प्रदर्शन
(Lucknow, Lucknow) उत्तर प्रदेश में 2017 विधान सभा चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में दलित वोट बैंक को साधने के लिए कांग्रेस ने आज लखनऊ के हजरतगंज में गांधी प्रतिमा के सामने मौन धरना दिया। कांग्रेस के इस प्रदर्शन का नेतृतव प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने किया। कांग्रेस के नेता गुजरात के ऊना में पांच दलित युवकों की कथित तौर पर गौकशी के आरोप में सरेआम पिटाई के विरोध में मौन धरने पर बैठे हैं। कांग्रेस का आरोप है कि मोदी सरकार में दलितों पर अत्याचार बढ़ा है।
इसी क्रम में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी आज गुजरात में पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर की मांग है कि उस नेता को भी बसपा की मुखिया मायावती के खिलाफ टिप्पणी करने के मामले में 120 बी के तहत नामजद करना चाहिए।

Digital Desk: Manish Patwa

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।