लोकसभा में बोले राजनाथ 
कश्मीर पर पड़ोसी की बुरी नजर
कश्मीर में हालात बिगाड़ने में हमारे पड़ोसी देश का हाथ
(DELHI, DELHI) केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज लोकसभा में आंतरिक सुरक्षा और कश्मीर के मुद्दे पर जवाब दिया। राजनाथ सिंह ने कहा कि जब देश के सामने चुनौती होगी तब सभी लोग मतभेदों को भुलाकर एक साथ चुनौती का सामना करेंगे। पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए कहा कि पड़ोसी देश कश्मीर में आतंक फैला रहा है और कश्मीर पर पड़ोसी की बुरी नजर। कश्मीर में हालात बिगाड़ने में हमारे पड़ोसी देश का हाथ।
गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जो भारतीय मुसलमानों है उनकों पाकिस्तान की चिंता नहीं करनी चाहिए। इस मौके पर उन्होंाने अटल बिहारी वाजपेयी की कविता की लाइने पढ़ते हुए कहा, 'चिंगारी का खेल बुरा होता है, औरों के घर आग लगाने का खेल जो अपने ही घर में पूरा होता है, चिंगारी का खेल बुरा होता है। अपने तक़रीर देते हुए राजनाथ कहा कि कुछ लोग हमारे जवानों की मौत पर जश्न मनाते हैं, इसे हैवानियत की मानसिकता नहीं तो फिर क्या कहा जाए? ।
लोकसभा में राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान द्वारा काला दिवस मनाने पर भी हमला किया है। उन्होंने कहा कि भारत के आंतरिक मामले में हस्तक्षेप करना का क्या अधिकार है। पाकिस्तान भारत में घुसपैठ बढ़ाना पर लगा हुआ है, लेकिन नाकामयाब रहा है। सुरक्षा बलों ने 86 कोशिशों को नाकामयाब किया गया। हमारी सेना को खूफिया जानकारी मिली थी जिसके मुताबिक हमने ऑपरेशन किया और बुरहान वानी का मार गिराया। इसमें कोई शक नहीं कि बुरहान वानी कुख्यात आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर था।

Digital Desk: Manish Patwa

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।