ऊना पीड़ितों से मिले राहुल गांधी
(India)
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात में गिर सोमनाथ जिले के ऊना तालुका के मोटा समढियाणा गांव का दौरा किया। राहुल गांधी ने राजकोट के सिविल अस्पाताल में ऊना पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात की। राहुल गांधी ने ऊना में कहा कि पूरे गुजरात में कमजोर लोगों को दबाया जा रहा है। राहुल गांदी ने यह भी कहा कि ये लड़ाई दो विचाधाराओं की लड़ाई है जिसमें एक तरफ गांधी, नेहरु, सरदार पटेल और अंबेडकर हैं और दूसरी तरफ आरएसएस और पीएम मोदी जी। आपको बता दें कि दलित समुदाय के कुछ लोगों की गत 11 जुलाई को कथित गौरक्षकों की ओर से बर्बर पिटाई की गयी थी जिसके बाद से पूरे राज्य में हिंसक प्रदर्शनों का दौर जारी है। गांधी ने पीड़ित परिवार के साथ करीब 35 मिनट का समय बिताया और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। राहुल ने पीडित के पिटायी से बने घाव को भी देखा। उन्होंने परिवार की कुछ महिलाओं से भी बातचीत की जो इस दौरान भावुक होकर रोने लगीं। राहुल गांधी के साथ यहां गुजरात में पार्टी के प्रभारी गुरूदास कामत, दलित समुदाय से आने वाली पार्टी की महिला नेता कुमारी शैलजा और कुछ अन्य नेता भी उपस्थित थे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।