आज होगा खट्टर कैबिनेट का विस्तार
(DELHI, DELHI) मोदी सरकार और देवेंद्र फड़नवी के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज अपनी कैबिनेट का विस्तार करने जा रहे हैं। पीएम मोदी की तर्ज पर सीएम खट्टर भी परफॉर्मेंस के आधार पर कई मंत्रियों के विभागों में फेरबदल कर सकते हैं। इस विस्तार में तीन नए चेहरे मंत्रिमंडल की शामिल हो सकते है। इनमें पहला नंबर फरीदाबाद के विधायक विपुल गोयल, जो की कैबिनेट मंत्री बनाये जाएंगे। दूसरा बावल के विधायक बनवारी लाल और तीसरा नंबर रोहतक के विधायक मनीष ग्रोवर का है। उम्मीद की जा रही है कि बनवारी लाल और मनीष ग्रोवर को राज्यमंत्री बनाया जा सकता है।

Digital Desk: Manish Patwa

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।