भगवंत मान ने बिना शर्त मांगी माफी
(DELHI, DELHI) संसद कैम्पस का विडियो फेसबुक पर डालकर विवादों में घिरे आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने अपनी गलती के लिए माफी मांग' ली है। मान ने कहा कि उनसे अनजाने में गलती हो गई। उन्होंने कहा कि सदन में उन्हें बोलने नहीं दिया गया इसलिए उन्होंने माफी की चिट्ठी स्पीकर को दे दी है। आपको बता दें कि बता दें कि सत्तापक्ष, विपक्ष सभी दलों के सांसदों ने एकसुर में मान के कदम की निंदा करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

Digital Desk: Manish Patwa

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।