नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के बारे में अपशब्दों का प्रयोग करने वाले दयाशंकर सिंह के घृणित कार्य पर पर्दा डालने की कोशिश में भाजपा भी लग गई है. इस बयान से भाजपा का असली चेहरा सामने आने के बाद अब भाजपा ने नया कुचक्र करना शुरू किया है. उसी कड़ी में भाजपा ने दयाशंकर के बचाव में उनकी मां को उतारा है.
उन्होंने कहा कि दयाशंकर की मां ने जो शिकायत दर्ज करवाई है, वह आधारहीन और तथ्यहीन है. नसीमुद्दीन ने कहा कि दयाशंकर की मां ने बसपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है कि उनके बेटे को बसपा कार्यकर्ताओं ने कुत्ता कहा है.
तो इस बारे में बसपा का कहना है कि जब उनके बेटे ने महिला की इज्जत को तार-तार करने वाला बयान दिया तो मां ने अपने बेटे को क्या दंड दिया.
Digital Desk: Manish Patwa
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।